सुरक्षा परिषद सीरिया संकट का शीघ्र समाधान करेः मिस्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30601-सुरक्षा_परिषद_सीरिया_संकट_का_शीघ्र_समाधान_करेः_मिस्र
मिस्र ने सीरिया संकट के शीघ्र समाधान के लिए सुरक्षा परिषद से सहयोग की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ०६, २०१६ २०:१० Asia/Kolkata
  • सुरक्षा परिषद सीरिया संकट का शीघ्र समाधान करेः मिस्र

मिस्र ने सीरिया संकट के शीघ्र समाधान के लिए सुरक्षा परिषद से सहयोग की अपील की है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के विदेशमंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके पिछली रात सुरक्षा परिषद की बैठक में हलब में संघर्ष विराम के प्रस्ताव के पारित न होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हलब शहर में मानवीय चुनौतियों को हल करने के लिए इस परिषद के प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

हलब में संघर्ष विराम के बारे में सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव एेसी स्थिति में पारित नहीं हुआ कि रूस के विदेशमंत्रालय ने भी घोषणा की है कि पूर्वी हलब में आतंकियों को बचाने और उनको शरण देने के लिए आप्रेशन रोकने के लिए पेरिस और लंदन की मांगें एेसी स्थिति में हैं कि पश्चिमी सरकारों ने इस क्षेत्र में आतंकियों की पराजय की भविष्यवाणी कर दी थी। (AK)