बग़दाद में छः आतंकी विस्फोट कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30679-बग़दाद_में_छः_आतंकी_विस्फोट_कई_हताहत
इराक़ की राजधानी बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों में छः आतंकी विस्फोट हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१६ १३:५० Asia/Kolkata
  • बग़दाद में छः आतंकी विस्फोट कई हताहत

इराक़ की राजधानी बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों में छः आतंकी विस्फोट हुए हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद की सुरक्षा कमान ने एक बयान जारी करके कहा है कि बुधवार को उत्तरी बग़दाद में एक अस्पताल के निकट कार बम धमाका हुआ जिसमें 5 व्यक्ति हताहत और एक अन्य घायल हुए। बयान के अनुसार कसरा, आविर और क़ुसूर के क्षेत्रों में तीन विस्फोट हुए जिसमें सात इराक़ी घायल हो गए।

दो अन्य आतंकी विस्फोट उत्तरी बग़दाद के हय्युल क़ाहेरा और पूर्वी बग़दाद के अलजैश राजमार्ग पर हुए जिनमेें दो इराक़ी हताहत और पांच अन्य घायल हो गए।  ज्ञात रहे कि इराक़ी बलों द्वारा मूसिल नगर को दाइश के आतंकियों के चंगुल से मुक्त कराने की कार्यवाही तेज़ होने के साथ ही बग़दाद और अन्य क्षेत्रों में आतंकी हमलों में वृद्धि हो गई है। (HN)