दमिश्क़ के एक सैन्य हवाई अड्डे पर ज़ायोनी शासन का हमला
सीरिया के सरकारी मीडिया ने बताया है कि ज़ायोनी शासन ने राजधानी दमिश्क़ में मेज़्ज़ा सैन्य हवाई अड्डे पर हमला किया है।
सीरिया के सरकारी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के युद्धक विमानों ने लेबनान की वायुसीमा का प्रयोग करके यह हमला किया। इससे पहले सीरिया के एक न्यूज़ चैनल ने रिपोर्ट दी थी कि मेज़्ज़ा हवाई अड्डे के ऊर्जा टैंक विस्फोटित हो गए हैं और कोई हमला नहीं हुआ है। सरकारी मीडिया के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार बुधवार को सुबह चार बजे दमिश्क़ स्थित इस हवाई अड्डे पर हमला हुआ।
इस्राईली समाचारपत्र येरुशलम पोस्ट ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इस्राईल ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उसके वायु सेना के युद्धक विमानों ने दमिश्क़ पर हमला किया है। ज़ायोनी शासन इससे पहले भी कई बार सीरिया के विभिन्न ठिकानों पर वायु हमला कर चुका है। (HN)