एलेप्पो, सीरिया में आतंकवादियों की आखिरी उम्मीद, बश्शार असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि दमिश्क़ और हुम्स में पराजय के बाद अब हलब आतंकवादियों की आखरी उम्मीद है और एलेप्पो की पूर्ण स्वतंत्रता, सीरिया के युद्ध का नक़्शा बदल देगी।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने अलवतन समाचार पत्र से इन्टरव्यू में अपने इस संकल्प को दोहराया कि सीरिया के सभी क्षेत्रों को आज़ाद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कहा कि एलेप्पो भी इन्ही क्षेत्रों में शामिल है और उसे पूरी तरह से आज़ाद कराके दम लेंगे।
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि एलेप्पो की आज़ादी के बाद आतंकवादियों के हाथ में कुछ नहीं बचेगा और इस शहर की आज़ादी का मतलब, पश्चिम और उनके क्षेत्रीय घटकों की साज़िश की नाकामी है।
बश्शार असद ने कहा कि तुर्की ने पश्चिम के साथ मिल कर एलेप्पो में अपनी पूरी ताक़त लगा दी और तुर्की के राष्ट्रपति ने इस शहर की आज़ादी को रोकने की पूरी कोशिश की।
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार उन सभी विरोधियों से वार्ता पर तैयार हैं जिन्होंने आतंकवादियों के साथ सहयोग नहीं किया और किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं हैं।
याद रहे सीरिया की सेना ने पूर्वी एलेप्पो पर क़ब्ज़ा करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ नवंबर के महीने में अभियान आरंभ किया था।
हालिया दिनों में सीरियाई सेना को एलेप्पो में असाधारण रूप से सफलता मिली है। (Q.A.)