पश्चिम को हलब में आतंकियों के घेराव पर चिंता हैः सीरिया
संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के प्रतिनिधि ने कहा है कि पश्चिमी देशों को हलब में आतंकवादियों के घिर जाने पर चिंता है।
बश्शार जाफ़री ने कहा कि पश्चिम वाले कह रहे हैं कि हलब में कुछ लोग लापता हो गए हैं लेकिन अगर वे यह भी बता दें तो अच्छा होगा कि लापता होने वाले सीरिया के लोग हैं या वे आतंकी हैं जिन्होंने सीरियाई जनता का घेराव कर रखा है। उन्होंने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि पश्चिम वाले चाहते हैं कि हलब पर हमले तत्काल रोक दिए जाएं, कहा कि वे जटिल व आधूनिक शस्त्रों से आतंकियों की मदद कर रहे हैं।
यह एेसी स्थिति में है कि जब संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के प्रतिनिधि वितालीे चोरकीन ने भी कहा है कि शीघ्र ही हलब से सभी आतंकियों को खदेड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक योजना को अंतिम रूप दिया गया है जिसके अंतर्गत पूर्वी हलब पूरी तरह से आतंकियों से मुक्त हो जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि शनिवार को हलब के बारे में वार्ता होगी और उन्हें आशा है कि उसके आधार पर सीरिया की सरकार पूर्वी हलब के बाक़ी बचे भाग को भी आतंकियों के नियंत्रण से मुक्त करा लेगी। (HN)