ट्रम्प हैं इस्राईल के खुले समर्थकः नेतनयाहू
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से इस्राईल का समर्थन पूरी तरह स्पष्ट है।
बिनयामिन नेतनयाहू ने अमरीका के सीबीएस टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ट्रम्प इस्राईल के बारे में सकारात्मक विचार रखते हैं और इस बारे में किसी भी प्रकार का शक नहीं है। इस बीच ट्रम्प के दामाद जार्ड के परिवार ने हाल ही में पश्चिमी तट में ज़ायोनी काॅलोनियों के निर्माण के लिए इस्राईल की भारी आर्थिक सहायता की है। इससे पहले राष्ट्र संघ में इस्राईल के प्रतिनिधि डेनी डेनन ने भी कहा था कि ट्रम्प इस्राईल की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं।
डोनल्ड ट्रम्प ने चुनाव प्रचार के दौरान स्पष्ट रूप से तेलअवीव से अमरीका का दूतावास बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित किए जाने और बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित किए जाने का समर्थन किया था। कहा जा रहा है कि उनका यह समर्थन, फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी शासन की नई विस्तारवादी नीतियों में प्रभावी रहा है। (HN)