राष्ट्र संघ में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की सहायता का प्रस्ताव पारित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30979-राष्ट्र_संघ_में_फ़िलिस्तीनी_राष्ट्र_की_सहायता_का_प्रस्ताव_पारित
राष्ट्र संघ की महासभा ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की सहायता के प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १०, २०१६ १६:५६ Asia/Kolkata
  • राष्ट्र संघ में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की सहायता का प्रस्ताव पारित

राष्ट्र संघ की महासभा ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की सहायता के प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया है।

इस प्रस्ताव में, जिसके पक्ष में 160 से अधिक सदस्य देशों ने मतदान किया, देशों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ओर से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की आर्थिक व सामाजिक सहायता में वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया गया है। राष्ट्र संघ में फ़िलिस्तीन के प्रतिनिधि रियाज़ मंसूर ने यह प्रस्ताव पारित करने पर महासभा के सदस्य देशों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के लिए वैश्विक सहायताओं में वृद्धि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय, ज़ायोनी शासन के अतिग्रहण और ग़ज़्ज़ा पट्टी के घेराव के कारण फ़िलिस्तीनी राष्ट्र अत्यंत संकटमयी स्थिति में जीवन बिता रहा है।

यह एेसी स्थिति में है कि जब ज़ायोनी शासन ने अबतक किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रस्ताव का सम्मान नहीं किया है और वह फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में ज़ायोनी काॅलोनियों के निर्माण, फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार और ग़ज़्ज़ा पट्टी के परिवेष्टन को जारी रखे हुए है। (HN)