पलमीरा में दाइश की घुसपैठ की बात झूठ है, सीरियाई सेना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31000-पलमीरा_में_दाइश_की_घुसपैठ_की_बात_झूठ_है_सीरियाई_सेना
सीरियाई सेना ने कुछ पश्चिमी और अरब सूत्रों के हवाले से आयी उस ख़बर को झूठी बताया है जिसमें ऐतिहासिक शहर तदमुर या पलमीरा में दाइश के घुसपैठ करने की सूचना दी गयी थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१६ ०८:५९ Asia/Kolkata
  • पूर्वी पलमीरा में सीरियाई सैनिक (फ़ाइल फ़ोटो)
    पूर्वी पलमीरा में सीरियाई सैनिक (फ़ाइल फ़ोटो)

सीरियाई सेना ने कुछ पश्चिमी और अरब सूत्रों के हवाले से आयी उस ख़बर को झूठी बताया है जिसमें ऐतिहासिक शहर तदमुर या पलमीरा में दाइश के घुसपैठ करने की सूचना दी गयी थी।

अलआलम के अनुसार, सीरियाई सेना ने इस संबंध में एक बयान में कहा कि सैनिक तदमुर शहर में अपनी अपनी छावनियों में हैं और इस शहर पर उनका पूरी तरह नियंत्रण है।

इसके साथ ही अलआलम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तदमुर के पूर्वोत्तर में स्थित अलआमेरिया इलाक़े में सीरियाई सैनिकों और दाइश के समर्थकों के बीच झड़पें हुयी हैं। इस झड़प का पलमीरा से कोई संबंध नहीं है।  आमेरिया हुम्स प्रांत का हिस्सा है।

 

इस बीच सीरियाई सूत्रों ने बताया कि हुम्स के पूर्वोत्तरी उपनगरीय इलाक़े बारेदा के आस-पास सीरियाई सैनिकों की कार्यवाही में दाइश के 20 आतंकी ढेर हो गए।

ज्ञात रहे तदमुर या पलमीरा शहर को सीरियाई सेना ने पिछले साल आतंकियों के ख़िलाफ़ कई हफ़्ते की कार्यवाही के बाद अपने नियंत्रण में लिया है।

दाइश ने तदमुर पर क़ब्ज़े के दौरान इस शहर के पुरातात्विक अवशेषों को ध्वस्त किया और सैकड़ों लोगों का दमिश्क़ सरकार का समर्थन करने के कारण जनसंहार किया। (MAQ/N)