फ़िलिस्तीनी नेता बिलाल कायद 15 वर्षों की क़ैद के बाद आज़ाद
Dec १३, २०१६ ०९:१८ Asia/Kolkata
इस्राईल ने फ़िलिस्तीन की आज़ादी के लिए पॉपुलर फ्रंट के नेता बिलाल कायद को 15 वर्ष तक जेल में रखने के बाद, आज़ाद कर दिया है।
मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़िलिस्तीन की आज़ादी के लिए पॉपुलर फ्रंट के नेता बिलाल कायद 14 दिसम्बर 2001 से इस्राईल की क़ैद में थे।
कायद को फ़िलिस्तीन की आज़ादी के लिए पॉपुलर फ्रंट की सैन्य शाख़ा अबू अली मुस्तफ़ा में सक्रिय होने और इस्राईल के ख़िलाफ़ सैन्य गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे।
हालांकि बिलाल कायद को 13 जून को आज़ाद होना था, लेकिन उसके बाद ज़ायोनी शासन ने उन्हें 6 महीने के लिए अस्थायी हिरासत में बंद रखने का निर्णय किया, जिसके बाद उन्होंने 70 दिनों तक जारी रहने वाली भूख हड़ताल का फ़ैसला किया था। msm
टैग्स