अमरीका के इशारे पर दाइश ने किया पालमीरा पर हमला
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि पालमीरा शहर पर दाइश का हमला, अमरीका के इशारे पर हुआ है।
बश्शार असद ने कहा है कि हुम्स प्रांत के तदमुर या पालमीरा शहर पर दाइश का हमला, अमरीका के इशारे पर हुआ है और अमरीकी सैनिक आतंकवादियों के मुक़ाबले में कुछ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।
बश्शार असद ने बुधवार को रूस के सरकारी टीवी चैनल-2 से बात करते हुए तदमुर पर दाइश के हमले में अमरीका की भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि पालमीरा या तदमुर पर हमला, अभूतपूर्व है और दाइश के आतंकवादी बिना विदेशी समर्थन के इस शहर पर हमला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि दाइश के बहुत से आतंकियों ने भारी हथियारों से साथ दसियों किलोमीटर की दूरी इतने कम समय में कैसे तय की?
बश्शार असद ने कहा कि इन आतंकियों ने देश के उत्तरी क्षेत्र रक्क़ा और पूर्वी क्षेत्र दैरिज़्ज़ूर से अमरीका के प्रत्यक्ष समर्थन से तदमुर पर हमला किया। सीरिया के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार दाइश द्वारा सरिया के रक़्क़ाा और इराक़ के मूसिल शहर के अतिग्रणह में अमरीका की भूमिका के बारे में कहा कि अमरीका की वायुसेना मूसिल और रक़्क़ा में दाइश के आतंकियों के ठिकानों पर गंभीर कार्यवाही नहीं कर रही है और यह इस बात का चिन्ह है कि उन्होंने हमेशा से दाइश का समर्थन किया है।
इससे पहले सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने बुधवार को रशाटूडे से बात करते हुए तदमुर शहर पर दाइश के हमले पर पश्चिमी अधिकारियों और मीडिया की चुप्पी की आलोचना करते हुए कहा कि यदि यह शहर सीरियाई सैनिकों के नियंत्रण में आ जाता तो पश्चिमी देश इस शहर में मौजूद धरोहरों और आम नागरिकों पर चिंता व्यक्त करते किन्तु अब जबकि आतंकी वहां मौजूद हैं पश्चिम की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देखी नहीं गयी। (AK)