हलब से आतंकियों के बाहर निकलने की प्रक्रिया रुकी
पूर्वी हलब से चरमपंथियों के बाहर निकलने की प्रक्रिया रुक गई है।
सामाचारिक सूत्रों का कहना है कि आतंकियों के बाहर निकलने की प्रक्रिया इस लिए रोक दी गई कि उन्होंने जिन नागरिकों का अपहरण कर रखा है उन्हें छोड़ने से इंकार कर दिया हालांकि यह तय पाया था कि आतंकवादी उन नागरिकों को छोड़ देंगे जिन्हें उन्होंने बंधक बना लिया है।
इसी बीच कफ़रिया और फ़ूआ क्षेत्रों का समझौता भी तय नहीं पा सका जिसके कारण वहां के लोगों ने रामूसा पास बंद कर दिया है। कफ़रिया और फ़ूआ क्षेत्र आतंकियों के घेरे में हैं और स्थानीय लोग उनका मुक़ाबला कर रहे हैं।
चरमपंथियों को पूर्वी हलब से बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी और सरकार ने उन्हें बाहर ले जाने के लिए बसें भेज दी थीं लेकिन आतंकियों ने आम नागरिकों को बंधक बना लिया जिसके बाद आतंकियों के बाहर जाने की प्रक्रिया रुक गई।
इस बीच सूचना है कि हलब की स्थिति पर चर्चा के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित हो रही है। सुरक्षा परिषद में अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस जैसे देश सीरिया में लड़ने वाले आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं और अब जब आतंकी तत्व सेना के घेरे में आ गए हैं और उन्हें हर मोर्चे पर पराजय का सामना हो रहा है तो यह देश आतंकियों की मदद के लिए हाथ पैर मार रहे हैं।