हलब से आतंकवादियों के निष्कासन का तीसरा चरण आरंभ
सीरिया के अंदर आतंकवादियों और उनके हथियारों की सप्लाई का एक महत्वपूर्ण मार्ग अब बंद हो गया है
सीरिया के हलब नगर के पूर्व से निकलने के संबंध में जो समझौता हुआ था सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा उसके उल्लंघन के कारण इन व्यक्तियों के निष्कासन के अंतिम चरण में समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं।
हलब को आतंकवादियों के नियंत्रण से आज़ाद हुए कई दिन का समय बीत रहा है। हलब में आतंकवादियों की पराजय के बाद सीरियाई सरकार और आतंकवादियों के बीच उनके निकलने के संबंध में एक सहमति हुई थी।
इस सहमति के अनुसार सीरियाई सरकार ने इस बात की अनुमति दे दी है कि आतंकवादी भारी हथियारों के बिना और केवल अपने व्यक्तिगत हथियारों के साथ उन बसों से पूर्वी हलब से निकल जायें जिन्हें सीरियाई सरकार ने उपलब्ध कराया है।
इसके बदले में आतंकवादियों को भी चाहिये कि वे एदलिब के समीपवर्ती कफरिया और फुआ क्षेत्रों से 1200 बीमार और घायल आम नागरिकों को स्थानांतरित करने का मार्ग प्रशस्त करें।
यह ऐसी स्थिति में है जब लगभग चार हज़ार आतंकवादी पूर्वी हलब से निकल चुके हैं परंतु उनके द्वारा सीरियाई सरकार के साथ होने वाली सहमति का उल्लंघन इस बात का कारण बनी है कि डेढ़ से दो हज़ार तक दूसरे आतंकवादियों का निष्कासन रुक जाये।
आतंकवादी बंदियों को हवाले नहीं कर रहे हैं और इसी प्रकार वे भारी हथियारों को भी बाहर निकाल रहे हैं। यद्यपि सीरियाई सरकार और आतंकवादियों के मध्य फिर से सहमति हो जाने की अटकले लगाई जा रही हैं परंतु महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्यों आतंकवादी सीरियाई सरकार के साथ होने वाली सहमति का उल्लंघन कर रहे हैं?
मौजूद प्रमाण इस बात के सूचक हैं कि हलब में आतंकवादियों को जो पराजय मिली है उसे वे अब भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं जैसाकि उनके पश्चिमी, अरबी और तुर्क समर्थकों ने अभी भी इस पराजय को स्वीकार नहीं किया है परंतु वास्तविकता यह है कि हलब अब आज़ाद हो गया है और अब उसका नियंत्रण सीरियाई सरकार के हाथ में है।
आतंकवादी और उनके समर्थक हलब की आज़ादी को जो स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं उसका एक कारण यह है कि हलब में सफलता से विशेषकर एदलीब में सफलता सरल हो जायेगी क्योंकि सीरिया के अंदर आतंकवादियों और उनके हथियारों की सप्लाई का एक महत्वपूर्ण मार्ग अब बंद हो गया है।MM