जार्डन में बंधक संकट समाप्त चारों आक्रमणकारी ढेर
Dec १९, २०१६ ०९:०८ Asia/Kolkata
जार्डन के सुरक्षाबलों ने 4 आक्रमणकारियों को ढेर करने के बाद अलकर्क नगर में जारी बंधक संकट के समाप्त होने की सूचना दी है।
रोएटर के अनुसार रविवार की रात जार्डन के अलकर्क नगर में गोलीबारी करके कई लोगों की हत्या कर दी थी। हमला करने के बाद आक्रमणकारियों ने एक क़िले में पनाह ली थी। इस आक्रमण में कम से कम 14 लोग मारे गए जिनमें एक कनाडा का भी नागरिक था। बताया गया है कि हमले में कम से कम 27 लोग घायल हुए।
जार्डन के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आक्रमणकारियों को मार गिराया गया जिनके पास से शस्त्र और विस्फोटक पदार्थ मिला है।
उल्लेखनीय है कि रविवार की रात कुछ अज्ञात सशस्त्र लोगों ने जार्डन के अलकर्क नगर में एक एतिहासिक स्थल पर हमला किया था जिसमें कुछ विदेशी पर्यटक मौजूद थे।
टैग्स