रूसी राजदूत के हत्यारे के पांच निकट संबंधी गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31858-रूसी_राजदूत_के_हत्यारे_के_पांच_निकट_संबंधी_गिरफ़्तार
तुर्की के समाचारिक सूत्रों ने रूसी राजदूत के हत्यारे के पांच निकट संबंधियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१६ १२:१९ Asia/Kolkata
  • रूसी राजदूत के हत्यारे के पांच निकट संबंधी गिरफ़्तार

तुर्की के समाचारिक सूत्रों ने रूसी राजदूत के हत्यारे के पांच निकट संबंधियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।

तुर्की से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र मिल्लियत ने लिखा है कि तुर्की के विशेष पुलिस बल के कर्मी "मौलूद मरत आल्तीन ताश" के माता-पिता और उसकी बहन को गिरफ़्तार कर लिया गया है जबकि उक्त पुलिसकर्मी के दो निकट संबंधियों को भी हिरासत में ले लिया गया है।

इससे पहले तुर्की के एक पुलिसकर्मी को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है जो, "यनी मोहल्ले" नामक स्थान पर हत्यारे पुलिसकर्मी के साथ रह रहा था।

इसी मध्य तुर्की के सुरक्षा अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि इस बात की प्रबल संभावना पायी जाती है कि हत्यारे पुलिसकर्मी का संबंध गोलन गुट से रहा हो।  यह एेसी स्थिति में है कि अमरीका के पेन्सेलवेनिया में रहने वाले फ़त्हुल्लाह गूलेन ने आतंकवादी घटना के रूप में अंकारा में रूसी राजदूत की हत्या की निंदा करते हुए किसी भी प्रकार की संलिपत्ता को रद्द किया है।

ज्ञात रहे कि गूलेन गुट, तुर्क सरकार का विरोधी गुट है।  तुर्क सरकार ने 15 जुलाई को हुए असफल सैन्य विद्रोह के लिए गूलन गुट पर आरोप लगाया था। (AK)