ईरान और इराक़ के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31894-ईरान_और_इराक़_के_मध्य_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास
इराक़ के रक्षामंत्रालय ने फ़ार्स की खाड़ी में ईरान और इराक़ की नौसेना के सैन्य अभ्यास के आयोजन की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१६ १५:५१ Asia/Kolkata
  • ईरान और इराक़ के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास

इराक़ के रक्षामंत्रालय ने फ़ार्स की खाड़ी में ईरान और इराक़ की नौसेना के सैन्य अभ्यास के आयोजन की सूचना दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ के रक्षामंत्रालय ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा है कि इस सैन्य अभ्यास का नाम मुहम्मद रसूलुल्लाह है जो सोमवार को फ़ार्स की खाड़ी में दोनों देशों की जलसीमाओं में आरंभ हुआ। इस सैन्य अभ्यास में ईरान और इराक़ की नौसेना की 32 नौकाओं ने भाग लिया।

इराक़ के रक्षामंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि इस सैन्य अभ्यास का लक्ष्य, समुद्री जल सीमा की सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र में तस्करी से मुक़ाबले के लिए सुरक्षा की सतह को बढ़ाना है। फ़ार्स की खाड़ी की जलसीमा के भीतर ईरान और इराक़ के मध्य एक सप्ताह के दौरान यह दूसरा सैन्य अभ्यास था।

पिछले गुरूवार को भी ईरान और इराक़ की संयुक्त जल सीमा में इस जलक्षेत्र में दोनों देशों के कोस्ट गार्ड का सैन्य अभ्यास हुआ था। ईरान और इराक़, कमान्डरों के स्तर पर दोनों देशों की राजधानियों में वार्षिक बैठक आयोजित होगी जिसका लक्ष्य सीमाओं के सुरक्षा स्तर को बढ़ाना और समस्याओं को दूर करना है। (AK)