बहरैन, वरिष्ठ शिया धर्मगुरू के घर पर सेना का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31987-बहरैन_वरिष्ठ_शिया_धर्मगुरू_के_घर_पर_सेना_का_हमला
बहरैनी सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह दराज़ क्षेत्र के अलफ़िदा स्क्वायर पर स्थित शैख़ ईसा क़ासिम के घर के पास धरने पर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद सुरक्षाबल शैख़ ईसा के घर में घुस गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१६ १५:४३ Asia/Kolkata
  • बहरैन, वरिष्ठ शिया धर्मगुरू के घर पर सेना का हमला

बहरैनी सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह दराज़ क्षेत्र के अलफ़िदा स्क्वायर पर स्थित शैख़ ईसा क़ासिम के घर के पास धरने पर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद सुरक्षाबल शैख़ ईसा के घर में घुस गये।

तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, बहरैनी सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह भारी हथियारों के साथ शैख़ ईसा क़ासिम के घर पर हमला कर दिया।

सुरक्षा बलों ने शैख़ ईसा क़ासिम के घर के पास धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के बाद वरिष्ठ धर्म गुरू शैख़ ईसा क़ासिम के घर का घेराव कर लिया। बहरैनी समाचारपत्र अलवसत ने अपने संस्करण में लिखा कि सुरक्षा बलों ने शैख़ ईसा क़ासिम को नोटिस दिया किन्तु नोटिस के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।

बहरैनी समाचारपत्र अलअय्याम ने देश के उत्तरी भाग के पुलिस प्रमुख के हवाले से लिखा है कि क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ लोगों को गिरफ़्तार करने और शैख़ ईसा क़ासिम के घर की तलाशी के लिए क़ानूनी नोटिस जारी किया गया है।

मिअतुल बहरैन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि सुरक्षा बल शैख़ ईसा क़ासिम के घर में घुस गये। (AK)