फ़ुआ व कफ़रिया से रोगियों व घायलों का निष्कासन शुरू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32023-फ़ुआ_व_कफ़रिया_से_रोगियों_व_घायलों_का_निष्कासन_शुरू
सीरिया में आतंकियों के घेरे में आए फ़ुआ व कफ़रिया शहरों के रोगियों व घायलों को लेकर कई बसें और दो एम्बुलेंसे हलब शहर पहुंच गई हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २२, २०१६ १०:०४ Asia/Kolkata
  • फ़ुआ व कफ़रिया से रोगियों व घायलों का निष्कासन शुरू

सीरिया में आतंकियों के घेरे में आए फ़ुआ व कफ़रिया शहरों के रोगियों व घायलों को लेकर कई बसें और दो एम्बुलेंसे हलब शहर पहुंच गई हैं।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार अब तक इस प्रकार की चार बसें पहुंच चुकी हैं और इसके बदले में पूर्वी हलब से सैकड़ों आतंकी हलब शहर से निकल गए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही बीस बसों में पूर्वी हलब से सैकड़ों अन्य आतंकी बाहर निकल जाएंगे। यह एेसी स्थिति में है कि जब फ़ुआ और कफ़रिया से नागरिकों को निकालने के संबंध में सरकार और आतंकियों के बीच जो तीन सूत्रीय सहमति हुई थी आतंकियों ने उसका पूरी तरह पालन नहीं किया है। इस सहमति के अनुसार पहले चरण में 1250 बीमार व घायल नागरिक, आतंकियों के घेरे में आए फ़ुआ व कफ़रिया शहरों से बाहर निकलेंगे।

 

रविवार को आतंकियों ने इदलिब नगर के इन नगरों के घायल व बीमार नागरिकों को लेने गई बसों को आग लगा दी थी। यह दोनों शहर इदलिब से 10 किलो मीटर की दूरी पर हैं और 28 मार्च 2015 से आतंकियों ने इन शहरों को पूरी तरह से घेर रखा है। (HN)