दाइश कर सकता है कुछ देशों पर हमलाः अलएबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32071-दाइश_कर_सकता_है_कुछ_देशों_पर_हमलाः_अलएबादी
इराक़ी प्रधानमंत्री ने सचेत किया है कि दुनिया के कुछ देशों में आतंकवादी गुट दाइश हमले कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१६ १५:३७ Asia/Kolkata
  • दाइश कर सकता है कुछ देशों पर हमलाः अलएबादी

इराक़ी प्रधानमंत्री ने सचेत किया है कि दुनिया के कुछ देशों में आतंकवादी गुट दाइश हमले कर सकता है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने बुधवार को कहा कि इराक़ी सेना ने दाइश से संघर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं और जल्द ही मूसिल शहर के अधिक क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लेगी।

हैदर अलएबादी ने कहा कि आतंकवाद से संघर्ष में इराक़ समस्त देशों के साथ सहयोग कर रहा है। इसी मध्य समाचारिक सूत्रों ने बताया है कि इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले धमाके में कम से कम एक व्यक्ति हताहत और चार अन्य घायल हो गये। यह धमाका बग़दाद के शोहदा क्षेत्र में हुआ।

हालिया महीनों में इराक़ की राजधानी में कई धमाके हुए हैं जिसमें दर्जनों आम नागरिक हताहत और घायल हुए हैं। यह धमाके एेसी स्थिति में हुए कि इराक़ी सेना मूसिल सिटी की स्वतंत्रता के अभियान में व्यस्त है। मूसिल इराक़ में दाइश का अंतिम ठिकाना है। (AK)