तुर्की ने इस्राईल विरोधी प्रस्ताव का स्वागत किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32251-तुर्की_ने_इस्राईल_विरोधी_प्रस्ताव_का_स्वागत_किया
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में ज़ायोनी शासन के काॅलोनी निर्माण के विरुद्ध प्रस्ताव पारित होने का स्वागत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०१६ १६:३४ Asia/Kolkata
  • तुर्की ने इस्राईल विरोधी प्रस्ताव का स्वागत किया

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में ज़ायोनी शासन के काॅलोनी निर्माण के विरुद्ध प्रस्ताव पारित होने का स्वागत किया है।

बयान में इस बात पर बल देते हुए कि सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव, विश्व समुदाय की संयुक्त नीति का सूचक है, एकबार फिर इस्राईल से मांग की गई है कि वह पूर्वी बैतुल मुक़द्दस और पश्चिमी तट में यहूदी काॅलोनियों का निर्णमा फ़ौरन बंद कर दे।

 

ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार की रात चौदह मतों से फ़िलिस्तीन के अतिग्रहित क्षेत्रों में ज़ायोनी शासन के अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव के अनुसार ज़ायोनी शासन को तुरंत और पूर्ण रूप से बैतुल मुक़द्दस सहित सभी अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में काॅलोनियों के निर्माण का काम बंद कर देना चाहिए। (HN)