पूर्वी सीरिया से आतंकियों के परिवार निकले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32317-पूर्वी_सीरिया_से_आतंकियों_के_परिवार_निकले
एक जानकार सूत्र ने सीरिया के पूर्वी हलब के उपनगरीय क्षेत्र से दाइश के आतंकियों और उनके परिजनों के निकलने के बारे में सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१६ १३:२५ Asia/Kolkata
  • पूर्वी सीरिया से आतंकियों के परिवार निकले

एक जानकार सूत्र ने सीरिया के पूर्वी हलब के उपनगरीय क्षेत्र से दाइश के आतंकियों और उनके परिजनों के निकलने के बारे में सूचना दी है।

शाम प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों के नियंत्रण से हलब शहर की स्वतंत्रता के बाद जानकार सूत्रों का कहना है कि दाइश के आतंकी हलब से दैरिज़्ज़ूर शहर से अपने परिजनों को निकाल रहे हैं।

आतंकियों के परिजनों का स्थानांतरण एेसी स्थिति में है कि सीरिया की सेना ने कुछ दिन पहले दैरिज़्ज़ूर और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में दाइश के कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। सीरिया की सेना की सशस्त्र कमान ने गुरूवार को अपने एक बयान में कहा था कि हलब शहर पूरी तरह स्वतंत्र हो गया है।  पूर्वी हलब से निकलने वाले आतंकियों ने स्वीकार किया है कि वे सेना से बुरी तरह पराजित हुए हैं। (AK)