सीरिया में दर्जनों आतंकी ढेर
सीरिया में सेना और स्वयं सेवी बलों के हाथों दर्जनों आतंकी मारे गए हैं।
उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा क्षेत्र में आतंकियों द्वारा दो काॅलोनियों पर हमला किए जाने के बाद सीरियाई सेना और कुर्द स्वयं सेवियों से उनकी झड़प हुई जिसमें कम से कम 70 आतंकी मारे गए। कुर्दों के नियंत्रण वाली इन काॅलोनियों पर आतंकियों द्वारा हमला, सीरिया में संघर्ष विराम लागू होने के तुरंत बाद किया गया।
दूसरी ओर पश्चिमी सीरिया के लाज़ेक़किया क्षेत्र में भी सेना और आतंकियों के बीच झड़प हुई जिसमेंं कई आतंकी मारे गए। सीरियाई सेना ने लाज़ेक़िया के उपनगरीय क्षेत्र सर्राफ़ को आतंकियों से मुक्त करा लिया है। दक्षिणी पूर्वी हलब में भी कई क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ने के लिए सीरियाई सेना का अभियान जारी है।
इस बीच दमिश्क़ के निकट दो क्षेत्रों में आतंकियों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए आवासीय क्षेत्रों पर राॅकेटों से हमले किए हैं। इसी प्रकार हमा नगर में एक चेक पोस्ट के निकट कार बम धमाका हुआ है जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं। (HN)