नेतनयाहू पर पद छोड़ने के लिए दबाव में वृद्धि
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32374-नेतनयाहू_पर_पद_छोड़ने_के_लिए_दबाव_में_वृद्धि
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस्राईल के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित होने के बाद, इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू पर सत्ता छोड़ने का दबाव बढ़ गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१६ १७:२१ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू पर पद छोड़ने के लिए दबाव में वृद्धि

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस्राईल के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित होने के बाद, इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू पर सत्ता छोड़ने का दबाव बढ़ गया है।

इस्राईल की पूर्व विदेश मंत्री और सांसद ज़िपी लिवनि ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में ज़ायोनी शासन द्वारा अवैध बस्तियां के निर्माण को रोकने की मांग को लेकर पारित होने वाले इस प्रस्ताव के लिए नेतनयाहू को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि इस्राईली प्रधान मंत्री को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, लिवनि का कहना था कि नेतनयाहू की नीतियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल-अवीव अलग थलग पड़ता जा रहा है और नेतनयाहू की नीति के अनुसार, जिन देशों ने सुरक्षा परिषद में इस्राईल विरोधी प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया है, उनसे संबंध तोड़ लेने चाहिएं। msm