बश्शार असद ने लिया क्रिसमस कार्यक्रम में भाग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32386-बश्शार_असद_ने_लिया_क्रिसमस_कार्यक्रम_में_भाग
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सैदा गिरजाघर में क्रिसमस के कार्यक्रम में भाग लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २६, २०१६ ०६:४४ Asia/Kolkata
  • बश्शार असद ने लिया क्रिसमस कार्यक्रम में भाग

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सैदा गिरजाघर में क्रिसमस के कार्यक्रम में भाग लिया।

बश्शार असद और अस्मा असद ने रविवार को सीरिया के सैदानया नगर के सैदा गिरजाघर में आयोजित क्रिसमस के कार्यक्रम में भाग लिया।

सीरिया के सौदानया नगर में इसाई बहुसंख्यक हैं।  यहां पर प्राचीनकाल से इसाई, जीवन व्यतीत करते आ रहे हैं। इसी बीच सीरिया के हलब या एलेप्पो शहर के लोगों ने चार सालों बाद पूरे हर्षोल्लास से क्रिसमस का जश्न मनाया। 

सीरिया का एलेप्पो शहर, जो लंबे समय से आतंकवादी गुटों के नियंत्रण में था, अब सीरियाई सेना के नियंत्रण में है।  ईसाई धर्म के मानने वालों ने 2012 के बाद पहली बार शहर के अज़ीज़िया स्क्वायर में क्रिसमस-ट्री सजाया। 

सीरिया से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया है कि एलेप्पों के अज़ीज़िया स्क्वायर के आसपास स्तिथ सभी घरों में सीरिया का राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। यहां सैकड़ों की संख्या में सीरियाई ईसाई रहते हैं, वे लोग क्रिसमस के साथ हलब शहर में शांति बहाली का भी जश्न मना रहे हैं।