इस्राईल पर भारी पड़ी फ़िलिस्तीनी कूटनीति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32389-इस्राईल_पर_भारी_पड़ी_फ़िलिस्तीनी_कूटनीति
चीन का कहना है कि फ़िलिस्तीनियों की कूटनीति, इस्राईल पर भारी पड़ी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २६, २०१६ ०७:०३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल पर भारी पड़ी फ़िलिस्तीनी कूटनीति

चीन का कहना है कि फ़िलिस्तीनियों की कूटनीति, इस्राईल पर भारी पड़ी है।

चीन की सरकारी समाचार एजेन्सी शिनहुआ के अनुसार अवैध अधिकृति फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी कालोनी निर्माण के विरोध में सुरक्षा परिषद का पारित प्रस्ताव यह सिद्ध करता है कि फ़िलिस्तीनियों की कूटनीति, इस्राईल पर भारी पड़ी है।  शिनहुआ के अनुसार सुरक्षा परिषद का हालिया प्रस्ताव इस्राईल के लिए गंभीर चेतावनी है।  इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अवैध कालोनी निर्माण का कार्य जारी रखकर इस्राईल ने हालिया वर्षों के दौरान क्षेत्र में भारी अशांति उत्पन्न कर दी थी।  शिनहुआ के अनुसार सुरक्षा परिषद का हालिया प्रस्ताव क़ानूनी और कूटनीति दोनों हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण है।  कालोनी निर्माण को रुकवाने के समर्थन में सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव, फ़िलिस्तीनियों के प्रयासों के समर्थन के रूप में है।

ज्ञात रहे कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में ज़ायोनी कालोनी निर्माण के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पेश किया था जिसके समर्थन में 14 मत डाले गए जबकि अमरीका इस मतदान में तटस्थ रहा।  ज़ायोनी शासन, सुरक्षा परिषद के इस निर्णय से बौखलाया हुआ है।