सीरिया, दाइश के 25 आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32482-सीरिया_दाइश_के_25_आतंकवादी_ढेर
सीरियाई सेना ने होम्स प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के कम से कम 25 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०१६ ०५:५३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, दाइश के 25 आतंकवादी ढेर

सीरियाई सेना ने होम्स प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के कम से कम 25 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

सीरियाई सेना की घोषणा के मुताबिक़, सोमवार को सीरियाई सैनिकों ने होम्स में दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए 25 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।

सीरियाई सैनिकों ने बड़ी मात्रा में दाइश के हथियारों को भी नष्ट कर दिया है।

दूसरी ओर सीरियाई सेना ने होम्स के अल-रसतन शहर में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के एक ठिकाने पर हमला करके उसे नष्ट कर दिया और कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

रविवार को भी सीरियाई सैनिकों ने होम्स के दक्षिण में आतंकवादियों के एक समूह को निशाना बनाया था और कई को मौत के घाट उतार दिया था। msm