अमरीका, सीरिया के विरोधियों को सशस्त्र कर रहा हैः रूस
Dec २७, २०१६ १६:२२ Asia/Kolkata
रूस के विदेशमंत्रालय ने सीरिया सरकार के विरोधियों को सशस्त्र करने के अमरीकी क़दम को शत्रुतापूर्ण क़दम बताया है।
इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि बराक ओबामा की सरकार, ट्रंप को सत्ता हवाले करने से पहले दुनिया की स्थिति को जटिल करना चाहती है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी सरकार ने हालिया दिनों में सीरिया के विरोधियों को कुछ प्रभावी या रणनैतिक हथियार देने पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया था। रूस को इस बात की चिंता है कि यदि विरोधियों के हाथ एंटी एयर क्राफ़्ट मीज़ाइल लग गये तो उसके विमानों के लिए गंभीर ख़तरा पैदा हो जाएगा।
टैग्स