इराक़, सीरिया संकट के समाधान में मध्यस्थता के लिए तैयार है
इराक़ के विदेश मंत्री ने सीरिया संकट के समाधान के लिए बग़दाद की मध्यस्थता का प्रस्ताव पेश किया है।
इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान कहा, सीरिया और इराक़ दोनों ही आतंकवाद की लानत से जूझ रहे हैं, और पड़ोसी होने के कारण एक दूसरे की स्थिति से प्रभावित होते हैं।
जाफ़री ने उल्लेख किया कि अरब संघ में इराक़ का विशेष महत्व है और बग़दाद को आशा है कि वह सीरिया संकट के समाधान के लिए दमिश्क़, मास्को और तेहरान के साथ जुड़ सकता है।
याद रहे कि हाल ही में सीरिया संकट के समाधान के उद्देश्य से मास्को में, ईरान, सीरिया और रूस के अधिकारियों की बैठक हुई थी।
इराक़ की स्थिति और दाइश के साथ युद्ध के बारे में जाफ़री का कहना था कि कुछ देश दाइश के समर्थन में भारी बजट ख़र्च कर रहे हैं और इस आतंकवादी गुट को आधुनिक हथियार दे रहे हैं। msm