हलब में मिले अमरीकी हथियारों के कई गोदाम
सीरिया के हलब नगर में आतंकियों के शस्त्रागारों से बड़ी मात्रा में अमरीकी हथियार मिले हैं।
अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया है कि हलब में आतंकवादियों के हथियारों के कई गोदाम मिले हैं जिनमें दसियों लाख डाॅलर के अमरीकी हथियार भी हैं।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने पश्चिमी सीरिया के होम्स शहर में आतंकी गुट दाइश के ठिकानों पर तोपख़ाने और राॅकेटों से हमले किए जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 50 आतंकवादी मारे गए और उनकी चार बक्तरबंद गाड़ियां, दो तोपें और भारी हथियारों से लैस पांच अन्य गाड़ियां तबाह हो गईं। सीरियाई सेना ने सिलमिया से होम्स जाने वाले रास्ते की ओर भागने के आतंकियों के प्रयास को भी विफल बना दिया। इस कार्यवाही में कई आतंकी हताहत और घायल हुए जबकि बाक़ी अन्य भाग खड़े हुए। इसी तरह पूर्वी होम्स के मुशैरफ़ा क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों पर सीरियाई सेना ने तोपख़ाने से फ़ायरिंग की जिसमें अनेक आतंकवादी मारे गए। (HN)