सीरिया युद्ध, अंतर्राष्ट्रीय संकट हैः संयुक्त राष्ट्र संघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32695-सीरिया_युद्ध_अंतर्राष्ट्रीय_संकट_हैः_संयुक्त_राष्ट्र_संघ
संयुक्त राष्ट्र संघ के नवनिर्वाचित महासचिव एंटोनियो गोटरेस ने सीरिया संकट को दुनिया के लिए कैंसर की संज्ञा दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१६ १२:४२ Asia/Kolkata
  • सीरिया युद्ध, अंतर्राष्ट्रीय संकट हैः संयुक्त राष्ट्र संघ

संयुक्त राष्ट्र संघ के नवनिर्वाचित महासचिव एंटोनियो गोटरेस ने सीरिया संकट को दुनिया के लिए कैंसर की संज्ञा दी है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ के नवनिर्वाचित महासचिव एंटोनियो गोटरेस ने सीरिया संकट को पूरी  दुनिया के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।  उन्होंने कहा कि यह संकट उस समय तक समाप्त नहीं होगा जबतक विश्व समुदाय इसके समाधान के लिए मार्ग न खोजे।

उन्होंने यह बयान करते हुए कि सीरिया संकट पूरी दुनिया के लिए एक कैंसर में परिवर्तित हो गया है, आशा व्यक्त की है कि सीरिया संकट के समाधान के बाेर में अमरीका और रूस को अपने मतभेदों को समाप्त करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने पिछले नवंबर के महीने में रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से हुई मुलाक़ात और अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाक़ात में अपनी रुचि व्यक्ति की है।

एंटोनियो गोटरेस संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव के रूप में पहली जनवरी से अपना पद ग्रहण करेंगे और उन्होंने दुनिया के देशों के मध्य संबंधों को बेहतर बनाने में मदद करने और अविश्वास को समाप्त करने के लिए अपनी तत्परता की घोषणा की है। (AK)