युरोपीय आतंकवादियों का समर्थन बंद करें, बश्शार असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32746-युरोपीय_आतंकवादियों_का_समर्थन_बंद_करें_बश्शार_असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर युरोपीय देश, सीरियाई जनता की मदद करना चाहते हैं तो सब से पहले उन्हें आतंकवादियों की सहायता बंद करनी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१६ २२:२१ Asia/Kolkata
  • युरोपीय आतंकवादियों का समर्थन बंद करें, बश्शार असद

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर युरोपीय देश, सीरियाई जनता की मदद करना चाहते हैं तो सब से पहले उन्हें आतंकवादियों की सहायता बंद करनी चाहिए।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने गुरुवार को  दमिश्क़ में  युरोप और के सांसदों के संयुक्त दल से भेंट में कहा कि युरोप के नेताओं को अब यह समझ लेना चाहिए कि सीरिया के संकट का समाधान इस देश की जनता के हाथ में है और यह भी उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि उनके देशों में आतंकवादी हमले, उनकी गलत नीतियों का परिणाम हैं। 

बश्शार असद ने कहा कि युरोपीय देशों को वह सभी प्रतिबंध खत्म करने चाहिएं जिनसे सीरियाई जनता को मूल आवश्यकता की चीज़ें भी नहीं मिल पा रही हैं। 

सीरिया के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष, सैन्य मार्गों से अच्छी तरह जारी है और यह रूस की सहायता और आतंकवादियों के आर्थिक स्रोतों को खत्म करने की वजह से संभव हुआ है। 

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि रूस ने सीरिया की मदद करके न केवल सीरियाई जनता बल्कि अपने और युरोपीय देशों की जनता की रक्षा की है। 

याद रहे रूसी सैनिक,सीरियाई जनता की मांग पर विभिन्न रूप में सीरिया में आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में व्यस्त हैं। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान भी सीरिया सरकार के साथ सहयोग करते हुए इस देश को सैनिक सलाहकारों के स्तर की सहायता देता है। (Q.A.)