क़तर ने आतंकवादी गुटों के समर्थन पर बल दिया
ईरान, रूस, अमेरिका, अरब संघ के महासचिव, मिस्र के विदेशमंत्रालय, सीरिया की सरकार और उसके विरोधी गुटों ने सीरिया में होने वाले युद्ध विराम का स्वागत किया है।
सीरिया में युद्धविराम का नया दौर आरंभ होने के साथ क़तर के विदेशमंत्री ने घोषणा की है कि दोहा राजनीतिक वार्ता में भी सीरिया विरोधियों का समर्थन करेगा।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कतर के विदेशमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने सीरिया में व्यापक युद्धविराम समझौते के लागू होने की प्रतिक्रिया में कहा कि इसके साथ क़तर सीरिया विरोधी गुटों का समर्थन जारी रखेगा।
क़तर के विदेशमंत्री ने कहा कि वे गुट इस युद्ध विराम में शामिल नहीं होंगे जिन्हें सुरक्षा परिषद ने आतंकवादी गुटों की सूची में रखा है।
ज्ञात रहे कि ईरान, रूस, अमेरिका, अरब संघ के महासचिव, मिस्र के विदेशमंत्रालय, सीरिया की सरकार और उसके विरोधी गुटों ने सीरिया में होने वाले युद्ध विराम का स्वागत किया है।
पिछले 6 वर्षों के दौरान कतर, सऊदी अरब और तुर्की क्षेत्र में आतंकवादियों के मूल समर्थक थे।
आतंकवादी गुटों ने इस अवधि में सीरिया की आधारभूत संरचाओं को तबाह करने के अतिरिक्त इस देश के दसियों हज़ार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। MM