बग़दाद में आतंकी विस्फोटों में 28 हताहत
Dec ३१, २०१६ १२:१६ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद के एक व्यवसायिक क्षेत्र में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार इराक़ी पुलिस ने बताया है कि बग़दाद के "अलसिनेक" नामक व्यवसायिक क्षेत्र में दो विस्फोट हुए। इन आतंकी धमाकों में 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से अनेक की स्थिति गंभीर है और मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।
गुरुवार को भी बग़दाद के दक्षिण में स्थित मुआलिफ़ क्षेत्र में कार बम का एक विस्फोट हुआ था जिसमें एक व्यक्ति हताहत और छः अन्य घायल हो गए थे। इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि देश में आतंकी गुट दाइश को हो रही निरंतर पराजय के कारण उसने आम नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। (HN)
टैग्स