इस्तांबुल हमले का लक्ष्य तुर्की में अराजकता फैलाना हैः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32992-इस्तांबुल_हमले_का_लक्ष्य_तुर्की_में_अराजकता_फैलाना_हैः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि इस्तांबुल के एक नाइट क्लब में हमले का लक्ष्य देश में अराजकता फैलाना है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०१, २०१७ १७:०६ Asia/Kolkata
  • इस्तांबुल हमले का लक्ष्य तुर्की में अराजकता फैलाना हैः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि इस्तांबुल के एक नाइट क्लब में हमले का लक्ष्य देश में अराजकता फैलाना है।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने रविवार को इस्तांबुल नगर में हुए हालिया हमले के बारे में कहा कि आतंकी, आम नागरिकों की हत्या करके तुर्क राष्ट्र की शांति व भावनाओं को नुक़सान पहुंचाना चाहते हैं।

अर्दोग़ान ने इसी तरह नववर्ष के अपने संदेश में कहा है कि वर्ष 2016 में देश में अनेक अप्रिय घटनाएं हुईं और तुर्की को कई आतंकी हमलों का निशाना बनाया गया।

तुर्की के राष्ट्रपति ने इस बात पर बल देते हुए कि इनमें से कोई भी आतंकी हमला, अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के मार्ग से इस देश को बिल्कुल भी नहीं हटा सकता, कहा कि 15 जुलाई का विद्रोह, तुर्की में प्रजातंत्र के इतिहास पर एक आतंकवादी हमला था। अर्दोग़ान ने कहा कि इस समय तुर्की, स्वाधीनता की एक नई लड़ाई लड़ रहा है और राष्ट्रीय एकता, देश की अखंडता, अर्थ व्यवस्था और विदेश नीति जैसे अहम क्षेत्रों पर हमले किए जा रहे हैं।

ज्ञात रहे कि इस्तांबुल के एक नाइट क्लब में शनिवार की रात एक हुए सशस्त्र हमले में 16 विदेशियों सहित 39 लोग हताहत और 69 लोग घायल हो गए थे।  (HN)