सीरिया, आतंकियों के क़ब्ज़े से निकल भागे कुछ नागरिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33028-सीरिया_आतंकियों_के_क़ब्ज़े_से_निकल_भागे_कुछ_नागरिक
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र वादिए बरदा के सैकड़ों निवासी आतंकियों के चंगुल से फ़रार हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०१, २०१७ १७:२५ Asia/Kolkata
  • सीरिया, आतंकियों के क़ब्ज़े से निकल भागे कुछ नागरिक

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र वादिए बरदा के सैकड़ों निवासी आतंकियों के चंगुल से फ़रार हो गये।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की रेड क्रिसेंट संस्था ने घोषणा की है कि यह लोग आतंकियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से फ़रार होने के बाद पश्चिमी दमिश्क़ के रौज़ा क्षेत्र पहुंच गये।

वादिए बरदा में सक्रिय आतंकियों ने दस दिनों से दमिश्क़ के निवासियों के लिए पीने का पानी बंद कर रखा है और सरकार स्थानीय लोगों को टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रही है। दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र फ़ीजा नामक सोते से दमिश्क़ के निवासियों को पीन के पानी की सप्लाई होती थी।

दूसरी ओर हुम्स से प्राप्त समाचारों में बताया गया है कि सेना की कार्यवाही में दाइश के दसियों आतंकी मारे गये हैं। सीरिया की सेना ने पूर्वी हुम्स के गांव में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें आतंकियों की कई गाड़ियां और सैन्य उपकरण तबाह हो गये।

सीरिया के सैन्य सूत्रों ने इसी प्रकार पूर्वी सीरिया के दैरिज़्ज़ूर के हवाई अड्डे के पूर्वी क्षेत्र में दाइश के आतंकियों और सेना के मध्य भीषण झड़पों की सूचसना दी है।

सीरिया में तीस दिसंबर 12 रात से संघर्ष विराम लागू किया गया है जबकि कुछ सशस्त्र गुटों ने इसको मानने से इन्कार कर दिया है। संघर्ष विराम से दाइश और नुस्रा फ़्रंट को अलग रखा गया है। (AK)