फ़्रांस, इराक़ में आतंकवाद से संघर्ष का समर्थन करेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33091-फ़्रांस_इराक़_में_आतंकवाद_से_संघर्ष_का_समर्थन_करेगा
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि इराक़ में आतंकवाद से संघर्ष, आतंकवादी हमलों के मुक़ाबले में फ़्रांस की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०१७ १४:३३ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस, इराक़ में आतंकवाद से संघर्ष का समर्थन करेगा

फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि इराक़ में आतंकवाद से संघर्ष, आतंकवादी हमलों के मुक़ाबले में फ़्रांस की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।

फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांसवा ओलांद ने सोमवार को बग़दाद में फ़्रांसीसी सैनिकों के मध्य कहा कि दाइश के विरुद्ध इराक़ी सेना की कार्यवाही, देश के नागरिकों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि सबसे बड़ी चुनौती, दाइश के आतंकियों के नियंत्रण से मूसिल सिटी को स्वतंत्र कराना है।

ओलांद ने इसी प्रकार इराक़ में मौजूद फ़्रांसीसी सैनिकों से कहा कि वह इराक़ी सैनिकों के प्रशिक्षण और उनके समर्थन का गंभीर प्रयास करें। फ़्रांस के राष्ट्रपति सोमवार को इराक़ी अधिकारियों से मुलाक़ात और दाइश विरोधी तथाकथित गठबंधन के सैनिकों से मुलाक़ात करने बग़दाद पहुंचे हैं।

इराक़ के संसद सभापति सहित इराक़ी अधिकारियों ने आतंकवाद से संघर्ष में इस तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के क्रियाकलापों की आलोचना की है और इसको कमज़ोर बताया है। फ़्रांस के राष्ट्रपति ने एेसी स्थिति में इराक़ का दौरा किया है कि फ़्रांस सहित गठबंधन में शामिल अमरीका और यूरोपीय देशों की आतंकवाद से संघर्ष के बारे में स्पष्ट नीति नहीं है।  (AK)