बग़दाद में आतंकी धमाका, 8 हताहत और 14 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33343-बग़दाद_में_आतंकी_धमाका_8_हताहत_और_14_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए एक आतंकी विस्फोट में दसियों लोग हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०५, २०१७ १०:१२ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में आतंकी धमाका, 8 हताहत और 14 घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए एक आतंकी विस्फोट में दसियों लोग हताहत और घायल हुए हैं।

अलमयादीन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी बग़दाद में गुरुवार की सुबह होने वाले इस कार बम धमाके में 8 आम नागरिक मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। यह धमाका पूर्वी बग़दाद के अलअबीदी क्षेत्र में विस्फोटकों से भरी एक कार के माध्यम से किया गया।

 

सोमवार को भी बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों में कई आतंकी धमाके हुए थे जिनमें दसियों इराक़ी नागरिक हताहत व घायल हो गए थे। इराक़ में सुरक्षा बलों के मुक़ाबले में मिलने वाली निरंतर पराजयों से आतंकी गुट बौखला गए हैं और विभिन्न शहरों में आम नागरिकों पर हमले करके अपनी पराजय को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। (HN)