पानी बंद करना युद्धापराध हैः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33403-पानी_बंद_करना_युद्धापराध_हैः_राष्ट्रसंघ
जिब्हतुन्नुस्रा फ्रंट से संबंधित आतंकवादियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के पानी को बंद कर रखा है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०१७ ०५:४७ Asia/Kolkata
  • पानी बंद करना युद्धापराध हैः राष्ट्रसंघ

जिब्हतुन्नुस्रा फ्रंट से संबंधित आतंकवादियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के पानी को बंद कर रखा है

आतंकवादी गुटों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के लोगों का पानी बंद कर रखा है जिस पर प्रतिक्रिया जताते हुए संयुक्त राष्ट्रसंघ ने कहा है कि पानी बंद करना युद्धापराध है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार गुट के ज़िम्मेदार यान एग्लैंड ने दमिश्क के पानी के बंद किये जाने की ओर संकेत करते हुए कहा लोगों को पानी से वंचित करना निश्चित रूप से युद्धापराध है क्योंकि इस पानी का प्रयोग आम नागरिक करते हैं।

जिब्हतुन्नुस्रा फ्रंट से संबंधित आतंकवादियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के पानी को बंद कर रखा है और अब वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है।

ज्ञात रहे कि वादी बरदा नामक क्षेत्र में 13 गांव हैं जिनमें से 10 गांवों पर आतंकवादियों का कब्ज़ा है जबकि तीन गावों पर सीरियाई सेना का नियंत्रण है और इस क्षेत्र में “एनलु फिजा” नामक सोते से दमिश्क के पेयजल की आपूर्ति को 14 दिनों से आतंकवादियों ने बंद कर रखा है।

सीरिया की राजधानी दमिश्क की पानी की आवश्यकता के 70 प्रतिशत से अधिक भाग की आपूर्ति एनुल फिजा सोते से होती है।

सीरियाई सेना को मिलने वाली सफलताओं और आतंकवादियों को मिलने वाली निरंतर पराजय के बाद आतंकवादी तत्व पहले से अधिक सीरिया के पानी और बिजली काटने सहित विस्तृत पैमाने पर विध्वंसक कार्यवाहियां अंजाम दे रहे हैं। MM