सीरिया और इराक ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33406-सीरिया_और_इराक_ने_आतंकवाद_से_मुकाबले_पर_बल_दिया
इराक और सीरिया में आतंकवाद से लड़ाई में प्राप्त होने वाली उपलब्धियां दोनों देशों की सफलता की सूचक हैं
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०१७ ०६:४६ Asia/Kolkata
  • सीरिया और इराक ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया

इराक और सीरिया में आतंकवाद से लड़ाई में प्राप्त होने वाली उपलब्धियां दोनों देशों की सफलता की सूचक हैं

सीरिया के राष्ट्रपति और इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने गुरूवार को दमिश्क में आतंकवाद से मुकाबले हेतु समस्त देशों के प्रयास के महत्व पर बल दिया।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और इस देश के प्रधानमंत्री के दूत फालेह अलफय्याज़ ने गुरूवार को दमिश्क में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से भेंट की थी और इस भेंट में उन्होंने इराकी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के संदेश को सीरियाई राष्ट्रपति के हवाले किया।

इस संदेश में विभिन्न आतंकवादी गुटों के विरुद्ध इराक और सीरिया के समन्वय और सहकारिता के महत्व और भविष्य में इस सहकारिता की मज़बूती पर बल दिया गया है।

इसी प्रकार इस भेंट में घोषणा की गयी है कि आतंकवाद से लड़ाई में प्राप्त होने वाली उपलब्धियां दोनों देशों की सफलता की सूचक हैं क्योंकि आतंकवाद और विध्वंसक तकफीरी आइडियालोजी को दोनों देशों का संयुक्त दुश्मन समझा जाता है।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद और इराक की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इसी प्रकार बल देकर कहा कि आतंकवाद से लड़ाई का प्रभाव न केवल क्षेत्रीय राष्ट्रों के भविष्य पर पड़ेगा बल्कि इसका प्रभाव पूरी दुनिया के देशों पर पड़ेगा।

साथ ही इस भेंट में दोनों पक्षों ने कहा कि आतंकवाद कोई सीमा नहीं पहचानता है और उसका कारण आतंकवादी हमले हैं जिन्होंने क्षेत्र और क्षेत्र से बाहर के देशों को लक्ष्य बना रखा है। MM