तुर्की की गुप्तचर सेवा ने दिया दाइश के आतंकवादियों को प्रशिक्षण
तुर्की की सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि सीरिया और इराक़ संकट के आरंभ होने से पहले तुर्की की सेना से संबन्धित गोपनीय छावनियों में देश की गुप्तचर सेवा ने आतंकवादियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया था।
तुर्की की दियारबिक्र छावनी के एक पूर्व कमांडर "अहमद क़हवेजी" ने कहा है कि दाइश के आतंकवादियों की सहायता में तुर्की और सऊदी अरब की भूमिका रही है। तुर्की के इस पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी का कहना है कि रजब तैयब अर्दोग़ान ने स्वयं इन गोपनीय छावनियों में जाकर दाइश के आतंकवादियों के प्रशिक्षण को निकट से देखा है। उन्होंने कहा कि तुर्की की सैन्य छावनियों में अमरीका की सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली निजी कंपनी ब्लैकवाटर के एजेन्टों ने भी आतंकवादियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया है।
तुर्की के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अहमद क़हवेजी ने बताया है कि सैन्य प्रशिक्षण के लिए आतंकवादियों को लाने और उन्हे सशस्त्र करने का ठेका अर्दोग़ान के बेटे को दिया गया था जिसने सऊदी अरब, क़तर और तुर्की के अन्य घटक अरब देशों से करोड़ो डालर कमाए।
ज्ञात रहे कि तुर्की का यह पूर्व सैन्य अधिकारी, बहुत से गोपनीय प्रमाणों के साथ तुर्की छोड़कर भाग गया जो इस समय जर्मन की गुप्तचर सेवा के पास है।