सीरिया, आतंकी आपस में भिड़े, कई ढेर
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के यरमूक कैंप में आतंकवादी गुट दाइश और नुस्रा फ़्रंट या फ़त्हुश्शाम के आतंकी आपस में भिड़ गये जिसमें कई आतंकी हताहत व घायल हुए हैं।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया में सशस्त्र गुटों की समन्वय समति ने शुक्रवार को बताया कि यरमूक कैंप में नुस्रा फ़्रंट और दाइश के आतंकी आपस में भिड़ गये। यह झड़पें उस समय आरंभ हुई जब नुस्रा फ़्रंट के एक आतंकी ने दाइश के आतंकियों के बीच आत्मघाती हमला कर दिया।
इस हमले में आठ आतंकी मारे गये जबकि दसियों अन्य घायल हुए हैं। अल आलम टीवी चैनल ने भी रिपोर्ट दी है कि रीफ़े दमिश्क़ के पूर्वी क्षेत्र अलक़लमून में दाइश और सशस्त्र गुटों के मध्य होने वाली झड़पों में दसियों आतंकवादी हताहत व घायल हुए हैं।
इसी मध्य सीरिया के समाचारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इदलिब प्रांत में नुस्रा फ़्रंट का एक सरग़ना यूनुस शुएब अबू हसन मारा गया। (AK)