उत्तरी हलब में भीषण कार बम धमाका + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33526-उत्तरी_हलब_में_भीषण_कार_बम_धमाका_वीडियो
सीरिया के हलब नगर के उत्तर में स्थित आज़ाज़ में मुख्य न्यायालय के सामने हुए कार बम धमाके में दसियों लोग हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०१७ १४:४० Asia/Kolkata

सीरिया के हलब नगर के उत्तर में स्थित आज़ाज़ में मुख्य न्यायालय के सामने हुए कार बम धमाके में दसियों लोग हताहत और घायल हुए हैं।

प्राप्त  सूचना के अनुसार इस धमाके में कम से कम 50 लोग मारे गए और अनेक घायल हुए।

कार बम के धमाके से मुख्य न्यायालय, रेड क्रिसेंट, नगरपालिका और इसी तरह अपंग लोगों की देख-भाल के केन्द्र की इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई जबकि दसियों अन्य इमारतों को भी भारी क्षति पहुंची। पिछले महीने हलब की स्वतंत्रता के बाद होने वाला यह दूसरा भीषण धमाका है। 24 दिसम्बर को भी हलब शहर के पूर्वी क्षेत्रों में बम धमाकों में कई लोग हताहत व घायल हुए थे। यह धमाके एक स्कूल में आतंकी गुटों द्वारा लगाए गए बम के फटने से हुए थे।

 

ज्ञात रहे कि हलब नगर, जो कभी सीरिया का औद्योगिक केंद्र समझा जाता था, पिछले कई महीनों से तकफ़ीरी आतंकियों और सीरियाई सैनिकों के बीच झड़पों का मुख्य स्थान बना हुआ था। इस शहर के पूर्वी भाग पर लगभग चार साल पहले आतंकियों ने क़ब्ज़ा कर लिया था जबकि पश्चिमी भाग सीरियाई सेना के नियंत्रण में था। महीनों तक जारी रहने वाली झड़पों के बाद दिसम्बर में सीरियाई सेना ने हलब नगर को आतंकियों के चंगुल से पूरी तरह मुक्त करा लिया था। (HN)