फ़िलिस्तीनी युवा की कार्यवाही में चार सैनिक ढेर + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33637-फ़िलिस्तीनी_युवा_की_कार्यवाही_में_चार_सैनिक_ढेर_वीडियो
एक फ़िलिस्तीनी ट्रक ड्राइवर ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली सैनिकों पर ट्रक चढ़ा दिया जिसमें कम से कम 4 सैनिक मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१७ १५:५४ Asia/Kolkata

एक फ़िलिस्तीनी ट्रक ड्राइवर ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली सैनिकों पर ट्रक चढ़ा दिया जिसमें कम से कम 4 सैनिक मारे गये।

रिपोर्टों के अनुसार एक फ़िलिस्तीनी ने ट्रक से इस्राईल सैनिकों पर हमला किया जिसमें कम से कम चार सैनिक मारे गये। फ़िलिस्तीन अलयौम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस फ़िलिस्तीनी का नाम फ़ादी अलक़ंबर था जो कुछ सप्ताह पहले ज़ायोनी जेल से स्वतंत्र हुआ था।

इस्राईली सूत्रों का कहना है कि इस कार्यवाही में बीस इस्राईली सैनिक घायल भी हुए हैं जिनमें से कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस कार्यवाही में मारे जाने वालों की संख्या बढ़ सकती है। रविवार को यह घटना उस समय घटी जब इस्राईली सैनिक अरमून हन्तसेफ़ क्षेत्र में बस स्टाफ़ पर बस की प्रतीक्षा कर रहे थे।

फ़िलिस्तीनी अलअक़सा नेटवर्क ने रिपोर्ट दी है कि ट्रक ड्राइवर मारा गया और इस्राईली सैनिकों ने ट्रक ड्राइवर के घर को घेर लिया है। ज़ायोनी सैनिकों ने हालिया महीनों में अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की धरती में कई फ़िलिस्तीनियों को शहीद किया है। (AK)