दाइश ने 3 साल के बच्चे को हत्यारा बनाया!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33709-दाइश_ने_3_साल_के_बच्चे_को_हत्यारा_बनाया!
आतंकवादी गुट दाइश ने घिनौने अपराध की एक ऐसी घटना अंजाम दी है जिसकी मिसाल शायद ही इतिहास में मिले।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०१७ १३:४२ Asia/Kolkata
  • दाइश ने 3 साल के बच्चे को हत्यारा बनाया!

आतंकवादी गुट दाइश ने घिनौने अपराध की एक ऐसी घटना अंजाम दी है जिसकी मिसाल शायद ही इतिहास में मिले।

दाइश ने बंधकों को मृत्युदंड देने के लिए तीन साल के एक बच्चे को यह घिनौनी ज़िम्मेदारी सौंपी। दाइश ने 3 सीरियाई नागरिकों को सीरियाई सरकार के लिए जासूसी के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई और उन्हें मृत्युदंड देने की ज़िम्मेदारी कई बच्चों को सौंपी जिनमें 3 साल का एक बच्चा भी है। उयून अलख़लीज वेबसाइट के अनुसार, दाइश ने एक वीडियो क्लिप प्रसारित की है जिसमें एक 3 साल का बच्चा दिखाई दे रहा है जो पिस्तौल से एक बंधक को गोली मार रहा है और बाक़ी 2 बच्चे चाक़ू से दो और बंधकों के सिर धड़ से अलग करते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

ग़ौरतलब है कि दाइश सीरिया और इराक़ में सैनिकों के ख़िलाफ़ आत्मघाती हमले के लिए बच्चों को रंगरूट के तौर पर भर्ती कर उनका दुरुपयोग कर रहा है। (MAQ/N)