फ़िलीस्तीनी और इराक़ी नेताओं ने आयतुल्लाह रफसंजानी को दी श्रद्धांजलि
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33754-फ़िलीस्तीनी_और_इराक़ी_नेताओं_ने_आयतुल्लाह_रफसंजानी_को_दी_श्रद्धांजलि
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने अयातुल्ला हाशमी रफसंजानी को फ़िलीस्तीनी जनता और प्रतिरोध आंदोलनों का सबसे बड़ा समर्थक बताते हुए उनके निधन को एक बड़ा नुक़सान बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०१७ १७:०० Asia/Kolkata
  • फ़िलीस्तीनी और इराक़ी नेताओं ने आयतुल्लाह रफसंजानी को दी श्रद्धांजलि

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने अयातुल्ला हाशमी रफसंजानी को फ़िलीस्तीनी जनता और प्रतिरोध आंदोलनों का सबसे बड़ा समर्थक बताते हुए उनके निधन को एक बड़ा नुक़सान बताया है।

हमास के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के कार्यवाहक संरक्षक ओसामा हमदान ने फ़िलिस्तीन के सूचना केंद्र से बातचीत करते हुए कहा कि अयातुल्ला हाशमी रफसंजानी ने फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में महत्वपूर्ण और भरपूर योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि अयातुल्ला हाशमी रफसंजानी के निधन से फ़िलिस्तीनी जनता और प्रतिरोध आंदोलन, अपने एक महान समर्थक से वंचित हो गया है।

ओसामा हमदान ने अयातुल्ला हाशमी रफसंजानी के निधन पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई, और ईरान की जनता को संवेदना पेश की।

 

दूसरी ओर विभिन्न इराक़ी अधिकारियों ने भी आयतुल्लाह हाशमी रफसंजानी के निधन पर शोक संदेश दिया और ईरान के एक्सपीडिएंसी काउंसिल के अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इराक़ के राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम ने अयातुल्ला हाशमी रफसंजानी के निधन पर अपने ईरानी समकक्ष डॉक्टर हसन रूहानी को संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आयतुल्लाह रफसंजानी इराक़ी जनता के बड़े हमदर्द और समर्थक थे।

इराक़ के उपराष्ट्रपति नूरी अल-मालेकी और नेशनल एलायंस के प्रमुख सैयद अम्मार हकीम ने भी शोक संदेश में ईरान पूर्व राष्ट्रपति अयातुल्ला हाशमी रफसंजानी के निधन पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता और ईरानी जनता के प्रति संवेदना प्रकट किया है। (RZ)