वहाबियत का प्रचार, सऊदी अरब के लिए हानिकारकः हिज़बुल्लाह
Jan १०, २०१७ ११:४८ Asia/Kolkata
हिज़बुल्लाह का कहना है कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में वहाबी विचारधारा का प्रचार, सऊदी अरब के लिए हानिकारक सिद्ध होगा।
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सऊदी अरब को यह बात समझ लेनी चाहिए कि वहाबियत का प्रचार और प्रसार, स्वयं सऊदी अरब के लिए बहुत हानिकारक सिद्ध होगा।
शेख नबील क़ाऊक़ ने इराक़ और सीरिया में आतंकवादियों को होने वाली हालिया पराजय की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह पराजय वास्तव में क्षेत्र में सऊदी अरब की योजनाओं की पराजय के समान हैं। उन्होंने कहा कि ईरान और रूस के समर्थन से सीरिया और इराक़ी सेना की निरंतर विजय से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में उल्लेखनीय सफलता है।
टैग्स