वहाबियत का प्रचार, सऊदी अरब के लिए हानिकारकः हिज़बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33787-वहाबियत_का_प्रचार_सऊदी_अरब_के_लिए_हानिकारकः_हिज़बुल्लाह
हिज़बुल्लाह का कहना है कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में वहाबी विचारधारा का प्रचार, सऊदी अरब के लिए हानिकारक सिद्ध होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १०, २०१७ ११:४८ Asia/Kolkata
  • वहाबियत का प्रचार, सऊदी अरब के लिए हानिकारकः हिज़बुल्लाह

हिज़बुल्लाह का कहना है कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में वहाबी विचारधारा का प्रचार, सऊदी अरब के लिए हानिकारक सिद्ध होगा।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सऊदी अरब को यह बात समझ लेनी चाहिए कि वहाबियत का प्रचार और प्रसार, स्वयं सऊदी अरब के लिए बहुत हानिकारक सिद्ध होगा।

शेख नबील क़ाऊक़ ने इराक़ और सीरिया में आतंकवादियों को होने वाली हालिया पराजय की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह पराजय वास्तव में क्षेत्र में सऊदी अरब की योजनाओं की पराजय के समान हैं।  उन्होंने कहा कि ईरान और रूस के समर्थन से सीरिया और इराक़ी सेना की निरंतर विजय से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में उल्लेखनीय सफलता है।