बग़दाद, कार बम धमाके में 2 लोगों की मौत 7 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33946-बग़दाद_कार_बम_धमाके_में_2_लोगों_की_मौत_7_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक कार बम धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०१७ २१:१३ Asia/Kolkata
  • बग़दाद, कार बम धमाके में 2 लोगों की मौत 7 घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक कार बम धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए हैं।

बुधवार को होने वाली इस आतंकवादी कार्यवाही में आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी जलकर राख हो गईं।

आतंकवादी घटना के तुरंत बाद, इराक़ी सुरक्षा बलों ने घटना स्थल को घेर लिया और घायलों को निकटतम अस्पताल पहुंचाया गया।

हालिया कुछ दिनों में बग़दाद में भीषण बम धमाके हुए हैं। जिनमें से अधिकांश में शिया बहुल इलाक़ों को निशाना बनाया गया है।

इस प्रकार के हमलों की ज़िम्मेदारी तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश स्वीकार करता रहा है।

दूसरी ओर इराक़ के नैनवा प्रांत में दाइश के राकेट हमले में एक ही परिवार के 17 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकांश बच्चे हैं। msm