तुर्की की संसद में मारपीट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33976-तुर्की_की_संसद_में_मारपीट
तुर्की की संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच सदन में मारपीट हो गई। संसद की बैठक में राष्ट्रपति को बहुत व्यापक रूप से अधिकार देने वाले संवैधानिक संशोधन पर बहस हो रही थी कि लड़ाई शुरू हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०१७ १०:२२ Asia/Kolkata
  • तुर्की की संसद में मारपीट

तुर्की की संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच सदन में मारपीट हो गई। संसद की बैठक में राष्ट्रपति को बहुत व्यापक रूप से अधिकार देने वाले संवैधानिक संशोधन पर बहस हो रही थी कि लड़ाई शुरू हो गई।

विपक्षी सांसदों का कहना है कि सत्ताधारी जस्टिस एंड डेवलप्मेंट पार्टी संविधान की उपेक्षा करते हुए संशोधन कर रही है और राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान को व्यापक अधिकार देना चाहती है।

कुछ सांसदों ने यह आरोप भी लगाया कि सत्ता पक्ष की ओर से उन पर दबाव डाला जा रहा है कि वो संशोधन के पक्ष में वोट डालें।

यह बहस एसी स्थिति में हो रही है कि तुर्की पर देश के भीतर और बाहर यह आपत्ति जताई जा रही है कि अंकारा सरकार मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक अधिकारों का व्यापक रूप से हनन कर रही है। विरोधियों का कहना है कि अर्दोग़ान अपने अधिकारों का दायरा बढ़ा कर विरोधियों का दमन कर देना चाहते हैं।

तुर्की के संविधान में किसी भी संशोधन के लिए 550 में 367 सांसदों का समर्थन ज़रूरी है और यदि उसे केवल 330 सांसदों का समर्थन मिले तो संशोधन के बारे में जनमत संग्रह कराना होता है।