सीरिया, वादिए बरदा में सेना की सफलताएं जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34138-सीरिया_वादिए_बरदा_में_सेना_की_सफलताएं_जारी
सीरिया की सेना ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र वादिए बरदा में स्थित बसीमा नामक क्षेत्र को आतंकियों और सशस्त्र गुटों से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१७ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • सीरिया, वादिए बरदा में सेना की सफलताएं जारी

सीरिया की सेना ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र वादिए बरदा में स्थित बसीमा नामक क्षेत्र को आतंकियों और सशस्त्र गुटों से स्वतंत्र करा लिया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सीरिया की सेना बसीमा नामक क्षेत्र को स्वतंत्र कराने के बाद एनुल ख़ज़रा नामक क्षेत्र में प्रविष्ट हुई जिसके दौरान होने वाली झड़पों में दसियों आतंकी मारे गये।

इसी मध्य रीफ़े दमिश्क़ के गवर्नर ने घोषणा की है कि वादिए बरदा में वह सशस्त्र गुट जो आम क्षमा के इच्छुक हैं वह अपने हथियार सेना के हवाले कर दें और उसके बाद उनके मामले पर कार्यवाही होगी।

इस रिपोर्ट के आधार पर सीरिया के सरकारी इन्जीनियर वादिए बरदा में पहुंच गये हैं और दमिश्क़ को जाने वाली वाॅटर सप्लाई लाइन को सही करने का प्रयास कर रहे हैं। आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट ने एनुल फ़ीजा से सप्लाई होने वाले राजधानी के पेय जल की सप्लाई लाइन 24 दिसंबर 2016 को काट दी थी जिसके बाद राजधानी में पानी की कमी हो गयी थी किन्तु सरकार स्थानीय लोगों को टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रही थी। (AK)