मॉस्को में विचार विमर्श आस्ताना बैठक के लिए रूपरेखा का निर्धारण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34180-मॉस्को_में_विचार_विमर्श_आस्ताना_बैठक_के_लिए_रूपरेखा_का_निर्धारण
मॉस्को में विचार विमर्श आस्ताना बैठक के लिए रूपरेखा का निर्धारण
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१७ १५:१३ Asia/Kolkata

मॉस्को में विचार विमर्श आस्ताना बैठक के लिए रूपरेखा का निर्धारण

क़ज़्ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना 23 जनवरी को सीरिया बैठक की मेज़बानी करेगा। यह वह बैठक जिसके आयोजन पर ईरान, रूस और तुर्की ने सहमति जतायी है।

ईरान के विदेश सचिव हुसैन जाबेरी अंसारी, रूस के विदेश सचिव मीख़ाईल बोग्दानोफ़ और तुर्की के विदेश मंत्री ओनाल ने शुक्रवार की शाम मॉस्को में त्रिपक्षीय बैठक में सीरिया से जुड़े मामलों की समीक्षा की।

23 जनवरी को आस्ताना में ईरान, रूस और तुर्की के निरीक्षण में सीरियाई सरकार और विरोधियों के बीच बैठक होगी जिसमें संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे। हालांकि ईरान, रूस और तुर्की ने मॉस्को घोषणापत्र के ज़रिए सीरिया में व्यापक संघर्ष विराम और राजनैतिक वार्ता के शुरु होने का मार्ग समतल किया है लेकिन आस्ताना बैठक पर दबाव के बादल अभी भी मंडरा रहे हैं। जैसा कि तुर्क विदेश मंत्री मौलदू चाउश ओग़लू ने गुरुवार की शाम जनेवा में पत्रकारों से कहा कि आस्ताना बैठक में अमरीका को भी बुलाया जाए। इससे पहले तुर्क अधिकारी आस्ताना बैठक में सऊदी अरब के भाग लेने पर बल दे चुके हैं। हालांकि सीरिया के संबंध में अमरीका और सऊदी अरब की भूमिका की पारदर्शिता के संबंध में संदेह मौजूद है। ये संदेह हलब की आज़ादी और रियाज़ में सीरिया के सशस्त्र विद्रोहियों की बैठक के बाद और गहरा हो गया है।

आस्ताना बैठक के संबंध में कुछ बिन्दु अहम है। पहला यह कि आस्ताना बैठक हालिया महीनों में सीरिया में उत्पन्न स्थिति को संयुक्त राष्ट्र संघ की मदद से सुव्यवस्थित कर सकती है। दूसरा यह कि ऐसा संवाद शुरु होगा जिसमें सीरियाई पक्षों के बीच बातचीत में बश्शार असद की सरकार को भूमिका हासिल होगी।

इस समय रूस, ईरान और तुर्की की कोशिशों को संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से समर्थन से आस्ताना बैठक से अपेक्षा बढ़ गयी है। आस्ताना बैठक वास्तव में जनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में 8 फ़रवरी को प्रस्तावित शांति वार्ता की तय्यारी है। (MAQ/T)